देहरादून
देहरादून से लखनऊ वंदे भारत के टिकट बुकिंग शुरू, जानिए किराया और अन्य जानकारी…

भारतीय रेलवे बोर्ड ने देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित होने कि तिथि निर्धारित कर ली है। साथ ही साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग का सिलसिला भी जारी हो चुका है। 26 मार्च से इस ट्रेन का सतत् परिचालन शुरू होने जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार यह ट्रेन हफ्ते के 6 दिन संचालित कि जाएगी। हफ्ते का पहला दिन यानी सोमवार को यह ट्रेन यात्रा नहीं करेगी।
ट्रेन का किराया:
चेयरकार का किराया 1480 रूपये।
– बेस किराया 1016
– 40 रुपये रिजर्वेशन
– 45 रुपये सुपरफास्ट
– 56 GST
– 323 कैटरिंग
एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2715 रुपए है।
– 60 रुपये रिजर्वेशन
– 75 रुपये सुपरफास्ट
– 111 रुपये GST
– 384 रुपये कैटरिंग
देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल:
ट्रेन संख्या 22545 – 5:15 AM को लखनऊ से चलेगी और 1:35 PM को देहरादून पहुंच जाएगी।
ट्रैन संख्या 22546 – 2:25 PM को देहरादून से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी और 10:40 PM को लखनऊ पहुंच जाएगी।
देहरादून – लखनऊ सफर के दौरान यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर कुछ समय के लिए ही रुकेगी।
सीट और कोच:
एसी चेयरकार – 406 सीट
एग्जीक्यूटिव चेयरकार – 35 सीट
ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे। जिनमें एसी चेयरकार के लिए 7 कोच और एग्जीक्यूटिव चेयरकार के लिए एक कोच होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







