देहरादून में बढ़ता अपराध, 24 घंटे के भीतर राजधानी में मिले तीन शव, मची सनसनी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

देहरादून में बढ़ता अपराध, 24 घंटे के भीतर राजधानी में मिले तीन शव, मची सनसनी…

देहरादून

देहरादून में बढ़ता अपराध, 24 घंटे के भीतर राजधानी में मिले तीन शव, मची सनसनी…

देहरादून में अपराध बढ़ता जा रहा है, हत्या लूट जैसी वारदात यहां आम हो रही है। दून में अलग अलग क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर तीन शव मिले हैं।  जहां एक ओर निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। वहीं इससे पहले प्रेम नगर से सटे चाय बागान में पूर्व फौजी व महिला का शव एक साथ सिंचाई गूल में डूबे मिले। पुलिस दोनों के शरीर पर लगी चोटों के आधार पर किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि, पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह एक शव मिला है। शव की पहचान  शंभू उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। बताया जा रहा है कि बशंभू रंगाई पुताई का काम करता था। रविवार शाम पांच बजे वह घर आ गया था। इसके बाद छह बजे फोन आया तो वह बाहर चला गया। 15 मिनट बाद पत्नी ने फोन किया तो एक घंटी गई और फिर फोन बंद हो गया। रात भर शंभू घर नहीं लौटा। कुछ लोगों ने एक शव को रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी तो शंभू की पत्नी निर्मला भी वहीं चली गई। उसने देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था।

वहीं प्रेम नगर से सटे चाय बागान में पूर्व फौजी व महिला का शव एक साथ सिंचाई गूल में डूबे मिले।  पूर्व फौजी सुबह चाय बागान की ओर टहलने गया था और महिला कोठी में खाना बनाने के लिए निकली थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने दोनों मृतकों के बीच किसी प्रकार के संबंध की जानकारी से इंकार किया है। घटनास्थल को देखने पर कुछ सवाल तो ऐसे उठ रहे हैं जिनसे पुलिस की प्राथमिक सोच भी धोखा खा रही है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link