देहरादून
Dehradun News: कैबिनेट मंत्री के सामने लोगों ने की एक युवक की जमकर पिटाई, जानें मामला…
Dehradun News: देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां डाकरा बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सामने ही एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। युवक पर कैबिनेट मंत्री पर भी हमला करने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह घटना गढ़ी कैंट क्षेत्र के डाकरा बाजार की है। यहां शुक्रवार सुबह तकरीबन 12:00 बजे के आसपास की है। इस दौरान युवक ने कई दुकानों में घुसकर सामान उठाया और कई लोगों के साथ मारपीट की। वहीं दुकान पर बैठे दुकानदारों पर वार कर दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे। हंगामा देख वह मौके पर पहुंचे तो सिरफिरे ने उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया। जिसपर लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली।
बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक अपना नाम इमरान बता रहा है। बताया जा रहा है कि यह उत्तराखंड से सटे यूपी के बिजनौर का रहने वाला है और मानसिक रूप से बीमार नजर आ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






