देहरादून
Dehradun News: घर के आंगन में खेल रहे चार साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार, इस हाल में मिला शव…
देहरादून से सटे विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां गुलदार ने एक चार साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया है। बताया जा रहा है कि गुलदार मासूम को उसके घर के आंगन से देर शाम उठा ले गया था। रात भर बच्चे की तालाश की गई। रात भर तालाश के बाद बच्चे का आज सुबह सुबह शव मिला है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार शाम को सहसपुर के महमूद नगर में एक चार साल के बच्चे को गुलदार घर के आँगन से उठा ले गया था। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर बच्चे की तलाश की। आज सुबह बच्चे का शव अरविंद चौहान के आम के बाग से बरामद किया गया। पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। मृत बच्चे का नाम एहसान बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणोंका कहना है कि लंबे समय से इस आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी लेकिन वन विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई। जिससे ये घटना हुई। घटना से अब पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। वहीं वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






