देहरादून
Dehradun News: तेजी से फैल रहा डेंगू का डंक, अब इलाज भी हुआ महंगा, जानें नए रेट…
देहरादून में डेंगू के लक्षणों वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बढ़ते मामलों के बीच एक हफ्ते के भीतर प्लेटलेट्स की डिमांड दोगुनी हो गई है। डेंगू पॉजिटिव न होने के बाद भी मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में भी अब डेंगू का इलाज महंगा हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार को जिलेभर में एक दिन में 984 मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई। उधर, गुरुवार को पांच नए केस भी सामने आए। दून में डेंगू के ब्लड बैंकों पर क्षमता से ज्यादा दबाव बढ़ गया है। प्लेटलेट्स की मांग है। सिंगल डोनर से प्लेटलेट्स का जंबो पैक बनाने के लिए किट का इस्तेमाल किया जाता है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों को सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (जंबो पैक) के लिए नौ हजार रुपये देने पड़ रहे हैं। जबकि निजी अस्पतालों में मरीजों से 12 हजार रुपये की राशि ली जा रही है। डेंगू के मामले बढ़ने से सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की मांग बढ़ रही है। हालांकि आयुष्मान कार्ड पर भर्ती मरीजों के लिए निशुल्क सुविधा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






