देहरादून
Big Breaking: देहरादून में सरेआम डी-फार्मा की छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गुरूवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कालेज की डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है छात्रा कॉलेज हॉस्टल के बाहर एक दुकान से समान खरीद रही थी। तभी उसके सहपाठी ने गोली मारदी। जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई है। मामले से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तालाश की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतिका की पहचान वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल निवासी कृष्णाननगर ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई। वंशिका देहरादून के सिद्धार्थ कॉलेज से डी फार्मा कर रही थी। और यहां दून में कालेज हास्टल में रहती थी। गुरुवार शाम अपनी सहेली ममता के साथ कालेज हास्टल के बाहर एक दुकान में समान खरीद रही थी। तभी सहपाठी आदित्य तोमर निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून अपनी बाइक पर वहां पहुंचा और छात्रा वंशिका को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने लगा।
वंशिका ने विरोध किया तो आदित्य ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी और बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया। वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला प्रेम-प्रसंग का बता रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तालाश में जुट गई है। साथ ही युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

