देहरादून
देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश हुई नाकाम, टला बड़ा हादसा…
देहरादून। डोईवाला में देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश नाकाम हुई है। पायलट की सूझबूढ से एक बड़ा हादसा टल गया।
मंगलवार रात अज्ञात लोगों द्वारा डोईवाला में एक बीस फीट लंबे पाइल को रेलवे ट्रेक पर रखा गया था। जिस कारण यह पाइप ट्रेन के चक्के में फंस गया। और पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। जिस कारण रेल चालीस मिनट तक डोईवाला में ही खड़ी रही। इस बारे में रेलवे अधिकारी सेक्शन इंजीनियर की तरफ से कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है।
अज्ञात अराजक तत्वों ने लोहे के बीस फीट लंबे पाइप को रेलवे ट्रैक् व दूसरा हिस्से को पेड़ की जड़ से बांधा था। कुछ समय पहले ही यहां से शताब्दी एक्सप्रेस निकली थी। तब पाइप यहां नहीं था। पुलिस व रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं कि कहीं यह ट्रेन पलटाने की साजिश तो नही थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






