देहरादून
भारत जोड़ो यात्रा से लौटे मोहित उनियाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत…
भारत जोड़ो यात्रा से वापस अपने गृह क्षेत्र डोईवाला लौटे मोहित उनियाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। डोईवाला कांग्रेस नेता व भारत यात्री मोहित उनियाल द्वारा भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की पद यात्रा करके अपने गृहक्षेत्र लौटने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया।
डोईवाला आगमन पर डोईवाला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया। भारत यात्री मोहित उनियाल ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा में पदयात्रा का पांच माह का अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया।
उनियाल ने कहा की पद यात्रा के दौरान विभिन्न प्रदेशों व संस्कृतियों को जानने का अवसर मिला। इस यात्रा के दौरान सुबह 4 बजे उठकर तैयार होना और पांच माह तक सर्दी गर्मी बरसात में रोज 5 बजे सुबह ध्वज वंदन करना और फिर करीब 25 किमी पदयात्रा करनी प्रतिदिन का यहीं कार्यक्रम होता था। उनियाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा से भारत को समझने का मौका मिला व इस यात्रा ने मेरे जीवन मे बड़ा बदलाव किया।
स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के सभासद गौरव मल्होत्रा, रहीस अली, प्रदेश सचिव कांग्रेस, करतार नेगी, राहुल सैनी पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सावन राठौर,शुभम स्वतंत्र बिष्ट, बसारत अली, अनुज, महेश लोधी, साकिर हूसेन, राहुल आर्य, संजू ठाकुर, राहुल सैनी, अमन बिष्ट, वसीम, अमित सैनी, सूरज भट्ट, मोइन अहमद, शारुख, आशिक अली, अंकुश सैनी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






