देहरादून
BREAKING: उत्तराखंड स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बताई जा रही ये वजह…

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप कुमार कोटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने आज मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु को अपना इस्तीफा सौंपा। उनके इस्तीफे को लेकर तरह -तरह की चर्चाएं हो रही है। चर्चा है कि सीएम धामी की प्राधिकरण में धमक के बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्व आईएएस दिलीप कुमार कोटिया वर्तमान में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष का पदभार संभाल रहे है। उन्होंने अपने हस्तलिखित त्यागपत्र में लिखा कि मैं आज पूर्वान्ह से त्यागपत्र देता हूँ। मुख्यमंत्री धामी ने पिछले दिनों यहां से चौहान को हटाया तो तभी से चेयरमैन को भी लेकर चर्चाएं तेज थी। माना जा रहा है कि उत्तराखंड स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ अरुरेंद्र चौहान का तबादला होने के बाद कार्यों का बोझ बढ़ जाने के कारण डीके कोटिया ने इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि स्वास्थ्य प्राधिकरण में वित्त अनियमितता और चिटफंड में पैसे की लेनदेन का मामला भी उनके इस्तीफे का एक कारण हो सकता है।
गौरतलब है कि प्राधिकरण में पिछले एक सप्ताह में ये दूसरी बड़ी खबर है। डीके कोटिया का इसी साल दिसंबर महीने में कार्यकाल पूरा हो रहा था। लेकिन उससे पहले इस्तीफा देने की वजह से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। डीके कोटिया को पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू पर लगे आरोपों की भी जांच के लिए नामित किया गया। इसके बाद विधानसभा में हुए भर्ती घोटाले की भी जांच भी डीके कोटिया ने की है। ऐसे में अचानक उनके इस्तीफा देने से शासन-प्रशासन में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






