देहरादून
BREAKING: देहरादून में गैंगस्टर अतीक के घर पर चला बुलडोजर, इस मामले में हुई कार्रवाई…

उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस ने देहरादून में मशहूर गैंगस्टर अतीक अहमद के घर पर बुल्डोजर चला दिया है। बता दें कि बीती 6 मई को पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अतीक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जांच में पता लगा कि आरोपी ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर मकान बनाया हुआ है। जिसे आज ध्वस्त कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अतीक एक गंभीर किस्म का बड़ा भू-माफिया है। पिछले साल अतीक अहमद निवासी तुंतोवाला, पटेलनगर के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। उसके गैंग के खिलाफ कई सरकारी और गैर सरकारी भूमियों को कब्जाने और हड़पने की शिकायतों के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया था।
एसएसपी ने अतीक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसके बाद वसंत विहार पुलिस को पता लगा कि वह झाझरा में किराये का मकान लेकर रह रहा है। वहां से वसंत विहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने अतीक अहमद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था. पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर मकान बनाया हुआ है, जिसके आज पुलिस ने ध्वस्त करा दिया। बताया जा रहा है कि अतीक के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत आने वाले दिनों में इसी तरह की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel





