देहरादून
BREAKING: प्रदेशभर में बेरोजगार युवाओं का हल्ला बोल, दून डीएम ऑफिस में घुसे प्रदर्शनकारी…

उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटाले की सीबीआइ जांच व नकलरोधी कानून लागू होने तक भर्ती परीक्षाएं स्थगित करने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन जारी है। युवा आर-पार की लडाई के साथ सड़कों पर उतरे है। लगातार दो दिन युवाओं पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पर आज उत्तराखंड बुलाया गया है। युवाओं का प्रदर्शन जारी है। दून में जहां गांधी पार्क के आस-पास धारा 144 लगाई गई है तो वहीं युवाओं ने डीएम ऑफिस का रुख किया है।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून सहित पूरे राज्यभर में पुलिस बल तैनात है। देहरादून को तो छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने संबंधित क्षेत्र में धारा-144 लागू की है। बेरोजगार युवा देहरादून में डीएम ऑफिस में घुस गए। डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने प्रदर्शन शुरू किया। पुलिस ने ऑफिस कंपाउंड को छावनी में तब्दील किया है। युवाओं के आक्रोश को देखते हुए जिलाधिकारी वार्ता के लिए पहुंची। काफी देर तक युवाओं को समझाने की कोशिश करती रहीं डीएम सोनिका को सफलता नहीं मिली। वहीं उधर, उत्तरकाशी में प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराया गया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया है। उन्होंने बेरोजगारों से अपने-अपने जिलों में धरना-प्रदर्शन करने की अपील की थी। संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि प्रदेशभर के बेरोजगार और छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर सत्याग्रह कर रहे थे। लेकिन, पुलिस ने बुधवार की रात और फिर बृहस्पतिवार को युवाओं के साथ जो बर्बरता की है, उससे पूरे प्रदेश में आक्रोश है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






