BREAKING: उत्तराखंड कांग्रेस की बड़ी बैठक में हुए ये फैसले, जल्द राहुल गांधी देवभूमि में करेंगे पदयात्रा... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

BREAKING: उत्तराखंड कांग्रेस की बड़ी बैठक में हुए ये फैसले, जल्द राहुल गांधी देवभूमि में करेंगे पदयात्रा…

देहरादून

BREAKING: उत्तराखंड कांग्रेस की बड़ी बैठक में हुए ये फैसले, जल्द राहुल गांधी देवभूमि में करेंगे पदयात्रा…

उत्तराखंड में  कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जहां कमर कस ली है। वहीं पार्टी ने अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की पदयात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। जिसके लिए आज अहम बैठक हुई। दिल्ली से देहरादून बैठक में शिरकत करने  प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव पहुंचे। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Rishikesh News: हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के समीप मिला युवती का शव, गला रेत कर हत्या...

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड में प्रस्तावित स्वाभिमान न्याय यात्रा में भाग लेंगे। पार्टी की यह यात्रा अग्निवीर योजना के विरोध को केंद्र में रखकर निकाली जाएगी, जो राज्य में 50 से 60 दिन तक निकलेगी। राहुल गांधी यात्रा में 10 दिन भाग लेंगे। यात्रा की तैयारियों और राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में अहम बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह समेत तमाम विधायक शामिल हुए।

वहीं इस बैठक को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत करने और यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सभी नेताओं से सलाह लेकर यात्रा की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में यात्रा के रूट और तिथियों को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link