देहरादून
BREAKING: उत्तराखंड में इस दिन होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, जुटेंगे गृहमंत्री शाह सहित कई दिग्गज नेता…
उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि ये बैठक अब सितंबर में होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। पहले ये बैठक 15 जुलाई को नरेंद्रनगर में एक होटल में होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थागित कर दिया गया था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसके साथ ही इन राज्यों के दो-दो मंत्री भी बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही बैठक में इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल हो सकते है। ये बैठक 15 जुलाई को प्रस्तावित थी। लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थागित किया गया था।
बताया जा रहा है कि अब ये बैठक को सितंबर महीने में कराए जाने की संभावना है। फिलहाल अभी तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन उत्तराखंड शासन की तैयारियां पूरी हैं। लिहाजा जब भी तिथि तय होगी बैठक की जाएगी।बैठक की तैयारियों के लिए पहले मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने 28 जून को अहम बैठक बुलाई थी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में 17 बिंदुओं के अलावा तैयारियों के बारे में चर्चा की गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…






















Subscribe Our channel






