BREAKING: उत्तराखंड में अब इस विभाग में हुए कर्मियों के बंपर तबादले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

BREAKING: उत्तराखंड में अब इस विभाग में हुए कर्मियों के बंपर तबादले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…

देहरादून

BREAKING: उत्तराखंड में अब इस विभाग में हुए कर्मियों के बंपर तबादले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। शासन ने देहरादून में वन विभाग में कर्मचारियों के तबादलें किए है। जिसकी सूची जारी की गई है। बताया जा रहा है कि शासन ने कई साल से एक जगह जमें कई डिप्टी रेंजर से लेकर वन दारोगा और आरक्षी के तबादले किए है। आइए देखें किसे मिली है कौनसी जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में पिछले लंबे समय से एक ही जगह पर डटे वन विभाग के कई कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। देहरादून डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी ने स्थानांतरण आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि 9 वन दारोगाओं और कई वन आरक्षी के तबादले किए गए है।

देखें किसे मिली है कौनसी जिम्मेदारी

  1. देहरादून जिले में बड़कोट रेंज में तैनात डिप्टी रेंजर चंद्रशेखर भट्ट को ऋषिकेश रेंज में तबादला कर दिया है।
  2. ऋषिकेश में तैनात रामपाल को अब आशा रोड़ी का डिप्टी रेंजर बनाया गया है।
  3.  झाझरा रेंज में तैनात राजपाल सिंह नेगी को ऋषिकेश का डिप्टी रेंजर बनाया गया है।
  4. देहरादून जू में तैनात विनोद कुमार लिंगवाल को यूनिट भवन में भेजा गया है।
  5. ऋषिकेश रेंज में तैनात गोविंद सिंह बिष्ट को मानसी भेजा गया है।
  6.  सुनील कुमार भट्ट को थानों से आशा रोड़ी भेजा गया है।
  7. माधव सिंह पवार को थानों से लच्छीवाला भेजा गया है।
  8. होशियार सिंह नेगी को लच्छीवाला से मल्हान भेजा गया है।
Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
2 Shares
Share via
Copy link