देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड के ऋषिकेश में गहरी खाई में गिरी कार, चालक गम्भीर घायल…

देहरादून: उत्तराखंड में सड़क हादसे की खबर ऋषिकेश से आ रही है। यहां मुनि की रेती थाना अंतर्गत एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा मुनि की रेती थाना अंतर्गत तिमली के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। वहीं ड्राइवर की पहचान मनोज राणाकोटी पुत्र भगवती प्रसाद राणाकोटी निवासी श्यामपुर खद्री दिल्ली फार्म ऋषिकेश के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि चालक सवारी छोड़ने के लिए तिमली के पास एक गांव में गया था। वापस ऋषिकेश आते समय कार खाई में गिर गई। घटना कैसे हुई इसकी पुलिस जांच कर रही है। लगातार हो रहे हादसे परेशानी का सबब बन रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







