देहरादून
Big Breaking: महिला मित्र के साथ ऋषिकेश घूमने आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मचा कोहराम…

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां अहमदाबाद से महिला मित्र के साथ घूमने आए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया कि अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद गुजरात निवासी धावल शाह (40 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार अपनी महिला मित्र के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। वह दोनों मंगलवार को ऋषिकेश पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने तपोवन स्थित एक होटल में कमरा लिया। रात को अचानक धावल शाह की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिवारजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







