देहरादून
गौरवान्वित हुआ उत्तराखंडः पिता-भाई के बाद बेटी ने पहनी सेना की वर्दी, एयरफोर्स में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर…
देहरादून: उत्तराखंड को वीरो की भूमि भी कहा जाता है। वीरभूमि की सैन्य परंपरा सालों से चली आ रही है। इस सैन्य परंपरा को सिर्फ प्रदेश के बेटे ही नहीं बल्कि बेटियां भी आगे बढ़ा रही है। इन्हीं बेटियों में एक और उत्तराखंड की बेटी का नाम शामिल हो गया है। देहरादून निवासी आस्था बिष्ट सेना में अफसर बन गई है। आस्था के पिता और भाई भी सेना में है। आस्था की कामयाबी से जहां परिवार में खुशी की लहर है तो वहीं राज्य को उनपर गर्व है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसरा मूल रूप से पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक स्थित सीला गांव की रहने वाली आस्था बिष्ट हैदराबाद की एयर फोर्स एकेडमी की पासिंग आउट परेड से पास होकर फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। वर्तमान में आस्था अपने परिवार संग देहरादून के बनियावाला में रहती है। आस्था की स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय आइएमए से पूरी हुई है। जिसके बाद उन्होंने डीएवी पीजी कालेज से बीएससी और एसजीआरआर पीजी कालेज से एमएससी की पढ़ाई पूरी की है।
बता दें कि आस्था के पिता मेहरबान सिंह बिष्ट पूर्व में सैनिक रहे हैं। उनके भाई शुभम बिष्ट फिलहाल सेना में कैप्टन हैं। जबकि मां सुनीता गृहणी हैं। पिता व भाई से प्ररित होकर आस्था ने सेना में जाने की ठानी और वह अब हैदराबाद की एयर फोर्स एकेडमी की पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरकर आस्था बिष्ट फ्लाइंग आफिसर बन गई हैं। जिसके बाद उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आस्था की कामयाबी से प्रदेश को उनपर गर्व है। पहाड़ी खबरनामा भी आस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…






















Subscribe Our channel






