देहरादून
Breaking: आर्ट ऑफ लिविंग गुरु ऋषिकेश में, मेयर अनिता ने की भेंट, आध्यात्म पर हुई चर्चा…
ऋषिकेश। शीशम झाड़ी स्थित आश्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं महापौर ने आर्ट ऑफ लिविंग (आध्यात्मिक गुरु) श्री श्री रविशंकर से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही जीवन जीने की कला पर बात की। काबीना मंत्री गणेश जोशी एवं मेयर ने आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर को गंगाजली भेंट की।इस दौरान आध्यात्मिक गुरु ने जीवन जीने की कला के मंत्रों सहित विश्व विख्यात वर्तमान परिस्थितियों में बड़ते तनाव के लिए आधुनिक जीवन शैली को जिम्मेदार ठहराया।
महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि आध्यात्मिक गुरू से वर्तमान समय में लोगों के बीच बड़ रहे तनाव को लेकर हुई चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि भौतिकतावादी अंधी सोच और उसके पीछे भागने की होड़ में अधिकाशतः लोग तनावग्रस्त हो रहे हैं जिससे बचने का उपाय है योग और ध्यान। उन्होंने बताया मेडिटेशन करने वाला व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में मन का संतुलन बनाए रखता है।
उन्होंने कहा कि परिस्थिति जैसी भी हो, स्वीकार करना सीखो। सहजता से स्वीकार करने में ही जीवन का आनंद है। व्यक्तिगत रूप में हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा होनी चाहिए। परिवार में होगी तो समाज में जाएगी और समाज में होगी तो पूरे देश में जाएगी। महापौर के अनुसार श्री श्री रविशंकर ने लोगों को सकारात्मक बातें फैलाने का आह्वान भी किया। भेंट वार्ता के दौरान डॉ हेतराम ममगाई एवं मंहत रवि प्रपन्नाचार्य भी मोजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…






















Subscribe Our channel






