Big Breaking: उत्तराखंड पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सरकार को दिया 4 घंटे का अल्टीमेटम, होगा उग्र आंदोलन, जानिए मामला... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: उत्तराखंड पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सरकार को दिया 4 घंटे का अल्टीमेटम, होगा उग्र आंदोलन, जानिए मामला…

देहरादून

Big Breaking: उत्तराखंड पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सरकार को दिया 4 घंटे का अल्टीमेटम, होगा उग्र आंदोलन, जानिए मामला…

 देहरादूनः उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के परिजन एक बार फिर सड़क पर आ गए है। ग्रेड पे की मांग करते हुए परिजनों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर चार घंटे में ग्रेड पे का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन सड़क जाम करनी पड़ेगी। पुलिसकर्मियों के स्वजनों ने लगातार दूसरे दिन भी गांधी पार्क में धरना दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिसकर्मियों के स्वजन की ओर से लगातार विरोध जारी है।

21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 2001 बैच के 1500 पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी। दो महीने बाद भी शासनादेश जारी नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों के स्वजन नाराज हैं।वहीं सरकार के खिलाफ पुलिसकर्मियों के स्वजनों के विरोध को देख पुलिस विभाग सकते में हैं। पुलिसकर्मियों की ओर से लगातार स्वजनों पर नजर रखी जा रही है। कुछ समय बाद पुलिस उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर सकती है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी पुलिसकर्मियों के स्वजनों ने गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर सीएम आवास के लिए कूच किया था। हाथीबड़कला बैरियर पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार किया और सुद्धोवाला ले गई, जहां शाम को उन्हें छोड़ा गया। अब एक बार फिर स्वजनों के अल्टीमेटम से पुलिस विभाग  नजर रखा रहा है।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link