ब्रेकिंग: देहरादून मे नशा मुक्ति केंद्र पर लगे फिर आरोप, होगी जाँच... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

ब्रेकिंग: देहरादून मे नशा मुक्ति केंद्र पर लगे फिर आरोप, होगी जाँच…

देहरादून

ब्रेकिंग: देहरादून मे नशा मुक्ति केंद्र पर लगे फिर आरोप, होगी जाँच…

Dehradun News: राजधानी के एक और नशा मुक्ति केंद्र में प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पांच दिन पहले भर्ती कराए गए युवक के साथ वहां पर बुरी तरह से मारपीट की गई। परिजनों ने संचालकों से बात की तो उन्हें भी डराया धमकाया गया। इस मामले में परिजनों ने अब एसएसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मामला रायपुर क्षेत्र में संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र का है। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने अपने बेटे को पांच दिन पहले इस केंद्र में भर्ती कराया था। उनके बेटे के साथ वहां पर मारपीट की गई। इस बात का पता उनके एक रिश्तेदार को चला। रिश्तेदार ने जब युवक के परिजनों को बताया तो वह हैरान रह गए। उन्होंने संचालकों से फोन पर बात की तो उन्हें भी धमकियां दी गईं। संचालकों ने कहा कि उनकी बहुत ऊपर तक जान पहचान है। उनका वह कुछ नहीं कर सकते। अपने बेटे को यहां से ले जाओ।

इस पर परिजन युवक को वहां से ले आए। पता चला कि वहां पर न तो दवाई दी जाती थी और न ही काउंसलिंग कराई जाती थी। बस नशे की जब मांग की जाती, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस मामले में उन्होंने एसएसपी को शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link