Accident: देहरादून में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, कई घायल... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Accident: देहरादून में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, कई घायल…

देहरादून

Accident: देहरादून में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, कई घायल…

Accident: देहरादून से सटे विकासनगर से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां हरबर्टपुर के पास यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए है वहीं चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Job Update: उत्तराखंड में यहां इन पदों पर निकली भर्ती, जानें सैलरी सहित पूरी जानकारी...

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विकासनगर की तरफ से देहरादून जा रही बस आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि बस कोहरे के कारण खंभे से टकरा गई। हादसा हरबर्टपुर के पास हुआ है। घटना के समय बस में करीब 20 सवारियां थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए है। तो वहीं चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर चोटें (Two people injured in Vikasnagar bus accident) आई हैं।

आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्सू कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर कार्ऱवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि  मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र हंसराज शर्मा निवासी शिवपुरी डाकपत्थर उम्र 56 वर्ष  के रूप में हुई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
2 Shares
Share via
Copy link