देहरादून
Accident: दो वाहनों की भीषण भिडंत में एक मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून से सटे सहसपुर थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां लांगा रोड पर दो वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लांगा रोड के पास एक ट्रक एवं पिकअप की आपस में भिडंत हो गई। जिसके कारण पिकअप में बैठी सवारियां घायल हो गई। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए लेमन अस्पताल हरबर्टपुर भिजवाया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे में परवेज पुत्र नसीम निवासी जीवनगढ़ थाना विकासनगर 13 वर्ष (13 year old child died) को अधिक चोटे होने के कारण डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया। जिसकी मंहत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक का पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…






















Subscribe Our channel






