देहरादून
हादसा: नदी में दो मिनट के रोमांच ने छीन ली जिंदगी, राजधानी के पर्यटन स्थल पर हुई घटना…
उत्तराखंड की तमाम नदियां उफान पर चल रही है। पर्यटक स्थलों पर भी लोगों को नदियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। भारी बारिश के चलते मौसम विभाग भी पानी से दूरी बनाने की सलाह दे रहा है।लेकिन, बाहरी राज्यों के पर्यटक पुलिस को चकमा देकर नदी में नहाने पहुंच जा रहे हैं।
इन सबके बीच देहरादून के पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां नहाते समय पर्यटक का पैर फिसलने से वह नहीं में गिर गया और देखते ही देखते नदी की लहरों में डूबता चला गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे काफी मशक्क्त के बाद बाहर निकाला। वहीं परिजन प्राइवेट कार से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि ओमप्रकाश अरोड़ा पुत्र कंवरपाल अरोड़ा निवासी 1881 रानी बाग मुल्तानीमल दिल्ली अपने निजी वाहन से परिवार संग देहरादून घूमने आए थे। यहां सहस्रधारा नदी में नहाते समय व्यक्ति पैर फिसलने के कारण नदी के तेज बहाव में पहुंच गया।
पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सहस्रधारा नदी उफान पर थी। घटना को देख परिजन घबरा गए और आसपास के लोगों से मदद मांगी। नदी में बह रहे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पानी से बाहर निकाला। व्यक्ति को उसके स्वजन अपने वाहन से उपचार के लिए दून अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने ओमप्रकाश अरोड़ा को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





