देहरादून
Big Breaking: देहरादून में चलते ट्रक के नीचे घुसी बाइक, जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम…
देहरादून: राजधानी देहरादून में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। दर्दनाक हादसे की खबर विकासनगर में सहसपुर थाना से आ रही है। यहां शिमला बाई पास पर एक बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक शिमला बाईपास के तिपरपुर पर एलपी ट्रक व मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार नरेंद्र 28 पुत्र मुन्नीलाल निवासी तीपरपुर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि नरेंद्र हिमाचल के पांवटा साहिब से बाइक से अपने घर आ रहा था। ट्रक देहरादून से धर्मावाला की तरफ जा रहा था। इस दौरान ये हादसा हुआ है।
नरेंद्र की मोटरसाइकिल अचानक स्लिप हो जाने के कारण वह ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक अपना ट्रक खड़ा कर मौके से फरार है। थानाध्यक्ष के अनुसार तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…
आगामी 13 अप्रैल तक चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान…
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…





















Subscribe Our channel







