देहरादून में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, SDRF ने निकाले शव - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

देहरादून में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, SDRF ने निकाले शव

उत्तराखंड

देहरादून में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, SDRF ने निकाले शव

देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र के दो बच्चे नदी में नहाते समय डूब गए. देर रात एसडीआरएफ ने दोनों के शव नदी से निकाले. शुक्रवार दिन में चार बच्चे नदी में नहाने गए थे. दो बच्चों ने घर आकर बताया कि उनके दो साथी नदी में डूब गए हैं. इसके बाद एसडीआरएफ ने देर रात तक रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया.

देहरादून: चौकी हर्रावाला क्षेत्र के अंतर्गत गूलरघाटी में नदी में नहाने गए 4 बच्चों में से 2 बच्चों की डूबकर मौत हो गई. देर रात तक चलाए गए सर्च अभियान में दोनों बच्चों के शव एसडीआरएफ द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाले गए.

देर रात जनपद नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि हर्रावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नकरौंदा जीरो प्वाइंट के पास चार बच्चे दोपहर में स्नान के लिए गए थे. जिसमें से दो बच्चे तो घर वापस आए हैं, दो बच्चे नहीं लौटे हैं. इस सूचना पर तत्काल देहरादून चीता पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई. चीता पुलिस को नदी किनारे दो बच्चों के कपड़े पड़े मिले. ऐसे में आशंका जताई गई कि दोनों बच्चे डूब गए होंगे. चीता पुलिस ने कहा कि रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link