उत्तराखंड
Dehradun News: नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, 12 मार्च को हुआ था भर्ती…

देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां शिमला बाइपास पर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक की रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवकी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन जहां केंद्र संचालक पर गंभीर आरोप लगा रहे है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार थाना पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिमला बाइपास पर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक 32 वर्षीय मुआद अली सहारनपुर का रहने वाला था। वह 12 मार्च को नई जिंदगी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ था। उसकी तबीयत अचानक खराब हुई थी। जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तो वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने केंद्र पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र की सभी सीसीटीवी फुटेज को डिलीट कर दिया गया है उसके मुंह से भी खून निकल रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




