उत्तराखंड
पीएम मोदी की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, भाजपाइयों और अन्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि…
डोईवाला। नगरपालिका डोईवाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी हीरा बेन के स्वर्ग वास होने पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दो मिनिट का मौन रखकर ईश्वर से पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई।मौजूद लोगों ने कहा कि पीएम मोदी की माता ने अपना सम्पूर्ण जीवन सादगी से जिया। और सदैव अपने बच्चों को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस दौरान जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, पूर्व राज्य मंत्री करन बोरा, प्रदेश मंत्री ओबीसी विशाल छेत्री, पुरुषोत्तम डोभाल, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, संजीव सैनी, दिनेश सजवान , सौरव पाल, मनीष छेत्री, मनिंदर सिंह, आनंद अग्रवाल, ईश्वर अग्रवाल, संजय चमोली, विनय कंडवाल, संदीप नेगी, दिनेश वर्मा, नितिन बर्थवाल, उषा कोठारी, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी सुषमा आर्य , मंगल रौथान, विनय जिंदल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं रानीपोखरी मंडल के अंतर्गत भी पीएम मोदी की माता हीराबेन के स्वर्गवास होने पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें हीराबेन जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, सुभाष रावत, गीतांजलि रावत, चंद्र प्रकाश तिवारी, अरुण शर्मा, घनश्याम रावत, सतीश सेमवाल, सुरजीत मनवाल, भगवती प्रसाद सती, धर्म सिंह मनवाल, राजपाल सिंह बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला प्रशासन ने सक्रिय की बाल संरक्षण समितियां, भिक्षावृत्ति और बालश्रम में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू…
IAS बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों पर बोला सर्जिकल स्ट्राइक, साजिश रचने वाले गैंग का किया खुलासा…
खेत में दरांती थामे दिखे डीएम सविन, बोले-किसानों से सीखने आया हूँ…
नीति: खनन राजस्व में 800 करोड़ की बढ़ोतरी, धामी सरकार की नीति हुई सफल साबित…
सम्मान: मुख्यमंत्री धामी की प्रेरणा से महिलाओं को मिला नया सफर और सम्मान…
















Subscribe Our channel





