उत्तराखंड
दुःखद : मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2000 के पार, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ…

शुक्रवार रात मोरक्को में आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,000 से अधिक हो गई है। सीएनएन ने हाई एटलस माउंटेन के निकट प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा, “हर जगह तबाही है।” यूएसजीएस के अनुसार, दशकों में उत्तरी अफ्रीकी देश में आया भूकंप सबसे खतरनाक था। शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:11 बजे मोरक्को की हाई एटलस माउंटेन रेंज में 18.5 किमी की गहराई पर रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप रबात और कैसाब्लांका सहित मोरक्को के कई शहरों में महसूस किया गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि तरौदंत और मराकेश शहरों में कई घर ढह गए। मोरक्को में लोग अभी भी मलबों में जिंदा बचे हुए लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। भूकंप की वजह से कई सारे मकान, इमारतें और मस्जिदें मलबों में तब्दील हो गई हैं। एतिहासिक माराकेच शहर को भी काफी नुकसान हुआ है। वहीं मोरक्को सरकार के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक 2,012 लोग मारे गए हैं और 2,059 घायल हुए, जिनमें 1,404 की हालत गंभीर है।
जर्मनी के राष्ट्रपति ने शनिवार को एक बयान जारी कर मारे गए लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 समिट के उद्घाटन सत्र के दौरान इस घटना पर दु:ख जताया और कहा कि इस संकट की घड़ी में भारत हर तरह की मदद के लिए तैयार है. इससे पहले उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर लिखा, ‘मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ. इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




