उत्तराखंड
Breaking: कांग्रेस के दिग्गज जोत सिंह बिष्ट ने किया कांग्रेस को अलविदा, अंतर्कलह बताई वजह…
गढ़वाल। कांग्रेस में वट वृक्ष की भूमिका निभा रहे दिग्गज एवम अनुभवी नेता जोत सिंह बिष्ट जो कि 2022 में धनोल्टी विधानसभा से विधायक प्रत्याशी भी रहे हैं ने कांग्रेस से अलविदा कह दिया है। यह पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी फेस बुक वाल पर लिखी गई एक पोस्ट कर रही है। आप भी पढ़िए
मा0 सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, श्री हरीश रावत, श्री यशपाल आर्य जी, श्री करण महरा जी, श्री प्रीतम सिंह चौहान जी एवं उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ/कनिष्ठ सहयोगी साथियों के संज्ञानार्थ!
आप सबके स्नेह एवं सहयोग से मैंने अपने राजनीतिक जीवन के 40 वर्षों का सफर तय किया है। आज आप सभी साथियों को अत्यंत दुःखी मन से सूचित कर रहा हूँ कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से चल रहे अंतर्कलह, अनुशासन हीनता, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी व एक तरफा फैसलों के चलते पार्टी का भविष्य अनिश्चितता की ओर जा रहा है। नेतृत्व की पांत में बैठे लोग लगातार हार के बाद भी सबक लेने के बजाय व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसमें मुझे अब दूर दूर तक सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिखाई देती है,
इसलिए किसी पर किसी प्रकार का व्यक्तिगत आरोप न लगाकर तथा कोई व्यक्तिगत दुर्भावना रखे बिना मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूँ। मेरी कार्यशैली की वजह से मुझे पसंद या नापसंद करने वाले आप सभी साथियों का फैसला लेते हुए मन बहुत आहत है। बातें तो बहुत हैं लेकिन अब ज्यादा लिखना सम्भव नहीं है। आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। बाबा केदार सबकी रक्षा करें।
Breaking: कांग्रेस के दिग्गज जोत सिंह बिष्ट ने किया कांग्रेस को अलविदा, अंतर्कलह बताई वजह… pic.twitter.com/CE2FesnjJG
— Pahadi khabarnama ( पहाड़ी खबरनामा ) (@pahadi_khabar) May 6, 2022

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
भिक्षावृत्ति से शिक्षा की ओर कदम – डीएम सविन बंसल का आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर बना मिसाल…
सफल: धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का आर्थिक ग्राफ ऊंचा, राजस्व घाटे से अधिशेष तक का सफर सफल…
जिला प्रशासन ने सक्रिय की बाल संरक्षण समितियां, भिक्षावृत्ति और बालश्रम में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू…
IAS बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों पर बोला सर्जिकल स्ट्राइक, साजिश रचने वाले गैंग का किया खुलासा…
खेत में दरांती थामे दिखे डीएम सविन, बोले-किसानों से सीखने आया हूँ…
















Subscribe Our channel





