उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, इन नेताओं के नाम शामिल…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी के बाद आज कांग्रेस ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रियंका गाधी जहां आज उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर चुनावी हुंकार भर चुकी है। राहुल गांधी का 4 फरवरी को दौरा प्रस्तावित है वहीं अब कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। इस सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 30 नेताओं का नाम शामिल है। साथ ही इसमें बीजेपी से निष्कासित होकर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
आपको बता दें कि कांग्रेस ने जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और मुकुल वासनिक समेत कई नेताओं को जगह दी गई है।
इस सूची में 21वें नंबर पर यशपाल आर्य और 22 वे नंबर पर हरक सिंह रावत को भी स्टार प्रचारक के रूप में सूची में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि राज्य में चुनाव प्रचार प्रसार का दौर चल रहा है। बड़े से लेकर छोटे नेता मैदान में उतरे हुए है। 14 फरवरी को राज्य में मतदान होना है ऐसे में वक्त कम रह गया है। हर कोई मैदान में जान फुंकने में लगा है। प्रियंका गांधी आज घोषणा पत्र जारी कर बीजेपी पर सवाल खड़े कर गई है। राहुल गांधी भी उत्तराखंड आने वाले है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…

















Subscribe Our channel


