उत्तराखंड
दें बधाईः उत्तराखंड के शाश्वत का भारतीय फुटबॉल टीम में चयन, एशियाई कप के लिए उतरेंगे मैदान में…
उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड गया है। ये नाम शाश्वत पंवार का है। 16 वर्षीय फुटबॉलर शाश्वत पंवार को आगामी एशियाई कप के लिए अंडर-17 टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है, वह एशियन कप के लिए मैदान में अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। उनकी इस उपबल्धि से प्रदेश में खुशी की पहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शाश्वत पंवार देहरादून निवासी है। उन्होंने पांच साल की उम्र से फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता का नाम धीरेंद्र पंवार है। फुटबॉल के प्रति शाश्वत का प्यार देखते हुए उनके पिता ने उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग दिलाना शुरू कर दिया था। शाश्वत ने फुटबॉल की बारीकियां सीखने के लिए बाइचुंग भूटिया एकेडमी में प्रवेश लिया था। इसके बाद उनका चयन भारतीय कैंप के लिए हुआ। बताया जा रहा है कि वह जर्मनी व स्पेन में बीते दो महीनों तक ट्रेनिंग व अभ्यास मैच खेल रहे थे। यहां उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया।
अब आगामी एशियाई कप के लिए अंडर-17 टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है, जो 16 जून से थाईलैंड में शुरू होगा। वह अब थाईलैंड पहुंच गए हैं और मैच की तैयारी कर रहे हैं। एशिया कप में चयन होने वाले शाश्वत उत्तराखंड के एकलौते खिलाड़ी हैं। उम्मीद की जा रही है रि वह अपने राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



