गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय पहुंचे केदारनाथ, पूर्व जिलाधिकारी भी रहे साथ - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय पहुंचे केदारनाथ, पूर्व जिलाधिकारी भी रहे साथ

उत्तराखंड

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय पहुंचे केदारनाथ, पूर्व जिलाधिकारी भी रहे साथ

रुद्रप्रयाग : आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डाॅ. सौरभ गहरवार, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ आज केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण से पूर्व आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शकर पाण्डेय ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली, प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।

इस दौरान आयुक्त गढ़वाल मंडल ने जिलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में जो भी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को त्वरित गति एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्धता से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण सामग्री की भी उपलब्धता निरंतर बनी रहे ताकि निर्माण कार्यों में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।

उन्होंने संगम घाट एवं पुल का जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है उन कार्यों को भी त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों की निरंतर माॅनीटरिंग करना सुनिश्चित करें जिससे कि कार्य समयबद्धता के साथ पूर्ण कराए जा सके। केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के लिए बनाए जा रहे आवासों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी निर्माणाधीन आवास हैं उनका कार्य शीघ्रता-शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने इस अवसर पर श्रमिकों से भी बातचीत की तथा उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में श्रमिक विषम कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं तथा श्रमिकों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो तथा उनके रहने, खाने व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने आयुक्त को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से यथा शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करवाया जाएगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link