उत्तराखंड
कॉलेज का शिक्षक छात्राओं से करता था छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के खटीमा में एक शिक्षक को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिक्षक कॉलेज के ही छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। प्रधानाचार्य की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। सीओ वीर सिंह ने बताया कि खटीमा पुलिस को आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज झनकट के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह राणा ने तहरीर दी थी, जिसमें कॉलेज के ही शिक्षक नफीस अहमद पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की बात कही गई थी।
पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर महिला सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही कॉलेज से फरार हुए शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमों का गठन किया।
खटीमा कोतवाली पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर ही आरोपी शिक्षक नफीस अहमद को सितारगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने कहा कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री और डीजीपी के सख्त निर्देशों पर महिला सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है, इसलिए पुलिस ने बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ मामले में शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। साथ ही शिक्षक की त्वरित गिरफ्तारी कर उसे सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

