Election Results 2022: सीएम धामी हारे चुनाव, कैंट, हरिद्वार सहित इन सीटों पर जीती BJP, देखें अपडेट... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Election Results 2022: सीएम धामी हारे चुनाव, कैंट, हरिद्वार सहित इन सीटों पर जीती BJP, देखें अपडेट…

उत्तराखंड

Election Results 2022: सीएम धामी हारे चुनाव, कैंट, हरिद्वार सहित इन सीटों पर जीती BJP, देखें अपडेट…

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। धामी वर्तमान में उत्तराखंड के सीएम थे साथ ही खटीमा से चुनाव लड़ रहे थे।

देहरादून कैंट सीट से भाजपा प्रत्‍याशी सविता कपूर जीत गई है।

देहरादून कैंट सीट से भाजपा प्रत्‍याशी सविता कपूर को 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली है।

देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी उमेश शर्मा काऊ जीते

देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी उमेश शर्मा काऊ ने 56968 वोटों से जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी को हीरा सिंह बिष्‍ट को 31420 वोट मिले हैं।

ऋषिकेश से भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम चंद्र अग्रवाल व हल्‍द्वानी से कांग्रेस प्रत्‍याशी सौरभ हृदयेश जीते

ऋषिकेश से विधानसभा अध्‍यक्ष और भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम चंद्र अग्रवाल और हल्‍द्वानी सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी सौरभ हृदयेश ने जीत दर्ज की है। वहीं आठवें राउंड की मतगणना के बाद हरिद्वार शहरी क्षेत्र से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सतपाल ब्रहमचारी से 3477 मतों से आगे चल रहे हैं।

मसूरी में भाजपा उम्मीदवार गणेश जोशी विजेता

मसूरी में भाजपा प्रत्‍याशी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जीत दर्ज की है। 2021 में कैबि‍नेट में पुष्‍कर स‍िंह धामी सरकार ने गणेश जोशी को कैब‍िनेट मंत्री बनाया था। वहीं 2022 के चुनाव के लि‍ए बीजेपी ने उन पर फ‍िर भरोसा जताया था। ज‍िसके तहत अब वह जीत दर्ज कर चौथी बार व‍िधायक बन गए हैं।

आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ( खटीमा विधानसभा सीट (Khatima)से लगातार पीछे चल रहे थे. धामी उत्तराखंड के तीसरे सीएम हैं.  उत्तराखंड के शुरुआती रुझानों में बीजेपी फिलहाल 40 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे हैं. वहीं 2 सीटों पर अन्य ने बढ़त बनाई हुई हैं.

मसूरी, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ और टिहरी जिले का हाल

मसूरी से भाजपा के गणेश जोशी जीते
राजपुर से भाजपा के खजनदास जीते
रायपुर से भाजपा के उमेश शर्मा जीते
डोईवाला से बृजभूषण गैरोला भी जीते
विकास नगर में भी भाजपा की जीत, मुन्ना चौहान जीते
सहसपुर में पहले कांग्रेस के आर्यन शर्मा काफी आगे थे लेकिन अब सहदेव पुंडीर 3 हजार से ज्यादा मतों से आगे, जीत निश्चित
ऋषिकेश में भी भाजपा जीती

कर्णप्रयाग, गंगोत्री, थराली, डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा सीटों का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना जताई जा रही है। सबसे पहले परिणाम ज्वालापुर और किच्छा विधानसभा का आने की संभावना है।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link