उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत, सर्वेचौक, ई०सी० रोड देहरादून में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पलटन बाजार के मुख्य द्वार का लोकार्पण भी किया।
राष्ट्रीयता एवं देश प्रेम के भाव के लिए सर्वेचौक देहरादून में यह राष्ट्रीय ध्वज स्मारक स्थापित किया गया है। यह मार्ग देहरादून के मुख्य स्थलों राष्ट्रपति आशियाना, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, उत्तराखण्ड शासन का सचिवालय एवं अन्य महत्त्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ता है। इस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज स्मारक की स्थापना जन सामान्य के हृदय में देश प्रेम एवं राष्ट्रीयता का भाव जाग्रत करने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर विधायक खजानदास, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद श्रीमती मधु भट्ट, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारी उपस्थित थे

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
पत्रकार सम्मान को नई मजबूती दे रहे हैं बंशीधर तिवारी, पत्रकारों को पेंशन की संस्तुति…
Health: स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा में नई ऊर्जा। SGRR के द्वि-आयामी आयोजनों ने प्रदेश में बटोरी प्रशंसा
नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM धामी
40 प्रतिशत से कम धनराशि खर्च करने वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए: प्रभारी मंत्री…
राजनीति: मंच से पर्ची फेंक बोले सीएम धामी- “इसमें पढ़ना भी क्या है यार, इसे फेंक ही देते हैं”

















Subscribe Our channel



