उत्तराखंड
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा एवं जीवन जीने की एक पद्धति है, जिसने सदियों से मानवता को निरोगी जीवन का मार्ग दिखाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने आयुष चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरकार के सतत प्रयासों और पहल के परिणामस्वरूप लाखों की संख्या में नागरिक आयुर्वेद से लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में आयुर्वेद और योग पद्धति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके तहत राज्य में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुदृढ़ किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आयुर्वेद और योग की वैज्ञानिक परंपरा हमारे समाज को स्वस्थ, निरामय और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा आयुर्वेद के सिद्धांतों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित हों।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों को वितरित किए 1220 फूड पैकेट
डीएम टिहरी ने आपदा प्रभावित ग्राम पनेथ के विस्थापन को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण
दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर धराली में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में “GST बचत उत्सव” के तहत विभिन्न दुकानों का भ्रमण किया
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी
