मुख्यमंत्री धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ बैठक की, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत दिए निर्देश... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ बैठक की, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत दिए निर्देश…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ बैठक की, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत दिए निर्देश…

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुक्रवार को सचिवालय में आगामी त्योहारों और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त जिलाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दीपावली के पर्व पर यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आवागमन में लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने त्योहारों में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, थूकने की घटनाओं और गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मा0 मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपदों के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही इसमें जनसहयोग भी लिया जाए। स्वच्छता के साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सौन्दर्यीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जनता का कार्यक्रम बनाया जाए। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 06 से 12 नवम्बर तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेश के अन्तरराज्यीय और अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम राज्य की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए हम सबको टीम उत्तराखण्ड की भावना से कार्य करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

इस अवसर पर शासन से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, वर्चुअल माध्यम से जनपद से जिलाधिकारी नवनीत पांडे, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह उप जिला अधिकारी सदर सौरभ असवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link