उत्तराखंड
चारधाम यात्रा 2021 समाप्ति की ओर, जानिए कब बंद होंगे किस धाम के कपाट…
देहरादून: उत्तराखंड ने लंबे अरसे बाद चारधाम यात्रा खुली और अभी यात्रा करने वालों की तादाद बढ़ ही रही थी की चारधाम यात्रा अब समाप्ति की ओर है। इसको लेकर कल विजयादशमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय होगी। केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से भैयादूज 6 नवंबर को शीतकाल में बंद हो जायेंगे।
बता दें कि शीतकाल हेतु श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि प्रत्येक यात्रा वर्ष विजय दशमी के दिन तय की जाती है। विजय दशमी को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा के अलावा पंच पूजाओं का कार्यक्रम, श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी के पांडुकेश्वर आगमन तथा श्री आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ आने का कार्यक्रम भी घोषित होगा। इसके साथ ही आगामी यात्राकाल 2022 के लिए हक हकूकधारियों को पगड़ी भेंट की जायेगी।
वहीं गंगोत्री मंदिर के कपाट गोवर्धन पूजा/ अन्नकूट पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष शीतकाल हेतु बंद होते है इस वर्ष श्री गंगोत्री धाम के कपाट 5 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। इसी तरह द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी एवं तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने की तिथि तथा डोली यात्रा कार्यक्रम तथा श्री मद्महेश्वर मेला की तिथि भी कल विजयदशमी के अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तय होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


