उत्तराखंड
उत्तराखंड में 11-12 को बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानों में भी बढ़ेगी ठंड…

उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, जिससे लोगों को ठंड बढ़ने का अहसास होगा। 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र में देहरादून सहित सात जिलों में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में नए साल के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है और सूखी ठंड परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान के अनुसार बारिश और बर्फबारी नहीं होने की वजह से आने वाले दिनों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी।
मैदानी क्षेत्र में कोहरा लोगों की दुश्वारियां बढ़ा सकता है, खासकर राज्य के हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपदों में हल्के से मध्यम कुहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानं ने 11 जनवरी को राज्य के 3000m व उससे अधिक ऊँचाई वाले स्थानों तथा 12 जनवरी को राज्य के 2800m व उससे अधिक ऊँचाई वाले स्थानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




