चमोली
नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर पिकअप वाहन नदी में गिरा, ड्राइवर की मौत, मंडल गोपेश्वर में पलटा यात्रियों का वाहन…
चमोली जनपद से बड़े हादसे की खबर मिली है। जिले के नंदानगर विकास खंड में नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर बीती रात को एक पिकअप वाहन संख्या यूके 04 सीए 1254 नंदाकिनी नदी में जा गिरा, जिसमें सवार चालक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक नंदानगर विकास खंड में नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर पिकअप रोड से 150 मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। जिसमें चालक पवन पुत्र जगतार सिंह निवासी पीरुमदारा नैनीताल उम्र 24 वर्ष घायल हो गया। जिसके बाद उसे सीएचसी नंदानगर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चालक सामान लेकर चमोली आ रहा था।
एक अन्य हादसे में मंडल गोपेश्वर मोटर मार्ग पर मंडल के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं स्थानीय लोगों और मंडल चौकी पुलिस द्वारा वाहन में सवार सभी 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है सभी सवार राजस्थान के थे। ये लोग केदारनाथ से बदरीनाथ जा रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






