चमोली
09 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बीयर के साथ एक गिरफ्तार…

थाना गोपेश्वर पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही 09 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बीयर के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर चेकिंग के दौरान मण्डल रोड गैस गोदाम के पास से वाहन संख्या UK-11B 0817 ब्रेजा कार में प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 विजय सिंह रावत निवासी विजय मिष्ठान भण्डार नन्दप्रयाग चमोली उम्र- 32 वर्ष मूल निवासी मांसौ नन्दप्रयाग जनपद चमोली से कुल 09 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब व 02 पेटी बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया।
युवक के विरुद्ध थाना गोपेश्वर पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज़ किया गया है। पुलिस ने बताया कि चमोली पुलिस का अवैध शराब के विरुद्ध जनपद में लगातार अभियान जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel





