चमोली
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधियों के हौसले बुलंद: नेता प्रतिपक्ष…
गौचर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जनपद चमोली के भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने गौचर में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। और कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती देने संबंधी दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुये वो कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिऐ आए हैं। पार्टी को मजबूत कैसे किया जाए इसके लिऐ हमारी जगह जगह बैठकें हो रही है।
कहा कि कांग्रेस पार्टी गैरसैंण भराड़ीसैंण को लेकर प्रतिबद्ध है। विधानसभा का अंतरिम बजट सत्र गैरसैंण में ही आहूत किया जाना चाहिऐ।भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती और गुंडा राज से जनता परेशान हैं। भर्ती घोटाले के आरोपी सरकार की मजबूत पैरवी न होने से जमानत पर रिहा हो रहे हैं।जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक की 19 वर्षीय बेटी पिंकी की हत्या के आरोपियों का एक साल बाद भी गिरफ्तार न होना सरकार के कानून व्यवस्था की हालात वयां कर रहा है।
कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि वे पार्टी के बहुत ही अनुभवी नेता हैं उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



