Accident: उत्तराखंड में भीषण हादसा, बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, 13 लोग थे सवार... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Accident: उत्तराखंड में भीषण हादसा, बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, 13 लोग थे सवार…

चमोली

Accident: उत्तराखंड में भीषण हादसा, बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, 13 लोग थे सवार…

उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है की जोशीमठ में बारातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसा मारवाड़ी थैंग मोटर मार्ग पर मंगलवार देर शाम हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।जिनका उपचार चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थैंग गांव से चार किलोमीटर पहले थली तोक में बारातियों से भरा एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन थैंग गांव के गांव काड़ाखोला गांव तोक से प्रवेश सिंह की बारात का था। जो किमाणा गांव गई थी। मंगलवार शाम सवा सात बजे करीब बारात वापस थैंग गांव आ रही थी कि बदरीनाथ हाईवे पर थली तोक के पास अचानक वाहन खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी एसडीआरएफ व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू कर जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in चमोली

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link