उत्तराखंड
खुशखबरीः केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दी सौगात, बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता…

दिल्लीः पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद आज मोदी सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों को खुश करते हुए 3% महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
राजधानी नई दिल्ली में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। बता दें कि नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 31% डीए मिलता है। इसे 3% बढ़ाकर 34% किया गया है। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




