CBSE RESULT: 10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% छात्र हुए पास - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

CBSE RESULT: 10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% छात्र हुए पास

उत्तराखंड

CBSE RESULT: 10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% छात्र हुए पास

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39% और कक्षा 10वीं का 93.66% रहा है। छात्र-छात्राएं अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

12वीं का प्रदर्शन: विजयवाड़ा सबसे आगे, प्रयागराज सबसे पीछे
CBSE की ओर से देशभर के 17 रीजन में सबसे बेहतर प्रदर्शन विजयवाड़ा का रहा है, जहां पास प्रतिशत 99.60% दर्ज किया गया। त्रिवेंद्रम 99.32% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं प्रयागराज 79.53% के साथ अंतिम स्थान (17वां) पर रहा। दिल्ली वेस्ट का रिजल्ट 95.37%, दिल्ली ईस्ट का 95.06%, चंडीगढ़ का 91.61%, पंचकूला का 91.17% और देहरादून का 83.45% रहा।

विद्यालयों का प्रदर्शन
जवाहर नवोदय विद्यालयों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.29% पास प्रतिशत हासिल किया। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत 91.57% रहा, जबकि निजी स्कूलों का प्रदर्शन सबसे कम रहा — 87.94%।

गाजियाबाद और नोएडा का रिजल्ट
गाजियाबाद में जयपुरिया स्कूल की निशिका भंडारी और सेंट टेरेसा स्कूल की रूपसा ने 99.4% अंक हासिल किए। वहीं नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की सिया मखीजा ने 99.02% अंक प्राप्त किए। गौतमबुद्ध नगर जिले में इस बार 81.29% छात्र पास हुए, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 5% कम है।

लड़कियों ने मारी बाजी
CBSE 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91% रहा, जो लड़कों की तुलना में 5.94% अधिक है। वहीं 10वीं में भी लड़कियों ने बाजी मारी — 95% लड़कियां पास हुईं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा।

10वीं का प्रदर्शन
10वीं कक्षा में कुल 93.66% छात्र सफल हुए हैं। नोएडा रीजन से इस बार 1,70,111 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1,50,795 पास हुए। जिले का कुल पास प्रतिशत 89.41% रहा।

परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: cbseresults.nic.in

इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और 14,96,307 पास हुए।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

Popular Post

Advertisement

ADVERTISEMENT

Recent Posts

Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link