उत्तराखंड
शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का अलग अंदाज बना चर्चा का विषय…
देहरादूनः उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में साथ अन्य 8 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इनमें से एक मात्र महिला विधायक रेखा आर्य को कैबिनेट में शामिल किया गया है। शपथ समारोह में रेखा आर्य का अलग अंदाज चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने बिल्कुल ठेठ पहाड़ी की मिसाल पेश कर शपथ ग्रहण की। रेखा ने पारंपरिक उत्तराखंडी परिधान पहने थे। आर्य ने लाल रंग का पिछौड़ा पहन रखा था। इसे पहाड़ में हर मांगलिक आयोजन पर पहनते हैं। उनके ठेठ पहाड़ी अंदाज को सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर सीट से विधायक रेखा आर्य ने शपथ ग्रहण समारोह में अपनी यदा-कदा से उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाया । उन्होंने लाल रंग का पिछौड़ा संग मोटी सी नथुली पहनी थी। यदा-कदा ही दिखाई देने वाला गुलोबंद भी रेखा ने पहन रखा था। सोमेश्वर विधायक ने गले में हंसुली भी पहन रखी थी। उन्होंने लंबे से झुमके भी कान में पहन रखे थे। उनका मांग टीका रेखा आर्य के ठेठ पहाड़ी कल्चर को दर्शा रहा था। उनका उत्तराखंडी अंदाज हर किसी को भा गया।
गौरतलब है कि रेखा आर्य तीसरी बार विधायक चुनी गईं हैं। रेखा आर्य सोमेश्वर से विधायक हैं। रेखा आर्य 2003 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनीं। 2012 में उन्होंने सोमेश्वर विधानसभा से चुनाव लड़ा। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहीं। उसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गईं। 2014 में सोमेश्वर विधानसभा से रेखा आर्या ने कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और जीतीं। 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेखा आर्या बीजेपी में शामिल हो गईं और बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचीं। बीजेपी ने उन्हें राज्य मंत्री बनाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी मैदान में: जन-जन तक सरकार, हर न्याय पंचायत में समाधान शिविर…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ
स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री
“ग्राम सभा के ऐतिहासिक फैसले: प्रकृति संरक्षण से नशा-निरोध तक बदलेगी गांव की तस्वीर”
धामी का संकल्प – “सोशल मीडिया बनेगा सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत सेतु”

















Subscribe Our channel




