उत्तराखंड
दुःखद: नही रहे कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, प्रदेश में 3 दिनों का राजकीय शोक…

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। अल्मोड़ा से बागेश्वर पहुंचने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने शोक जताया है।
बागेश्वर से विधायक और उत्तराखंड के मंत्री चंदन राम दास का बुधवार को निधन हो गया है। बुधवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई है और उसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ देर के बाद ही उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
उनके निधन पर सीएम धामी ने शोक जताते हुए कहा, “मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:”
मंत्री उत्तराखण्ड सरकार का आकस्मिक निधन के बाद उत्तराखंड शासन के सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 26.04.2023 (एक दिन) को प्रदेश के सभी कार्यालय/ बैंक/ कोषागार /
उपकोषागार बन्द रहेंगे एवं दिनांक 26.04.2023 से दिनांक 28.04.2023 (तीन दिन) तक प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा तथा प्रदेश के समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।
इसके अतिरिक्त जिस जनपद में अन्त्येष्टि संस्कार सम्पन्न होगा, उस दिन उस जनपद में प्रदेश सरकार के कार्यालय बन्द रहेंगे। इनका अन्त्येष्टि संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जायेगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




