BREAKING: उत्तराखंड़ में इस पार्टी को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेताओं सहित 50 से ज्यादा लोगो ने छोड़ी पार्टी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

BREAKING: उत्तराखंड़ में इस पार्टी को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेताओं सहित 50 से ज्यादा लोगो ने छोड़ी पार्टी…

उत्तराखंड

BREAKING: उत्तराखंड़ में इस पार्टी को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेताओं सहित 50 से ज्यादा लोगो ने छोड़ी पार्टी…

उत्तराखंड में लोक सभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। सभी पार्टियां एक्शन मोड में है तो वहीं दलबदल की राजनीति भी तेज हो गई है। चुनाव से पहले प्रदेश में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को झटका देते हुए इस्तीफा दे दिया है। जिससे सियासी भूचाल हो आ गया है तो वहीं कयासों का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा पीडितों से मिले डीएम, हर संभव मदद का दिया भरोसा, प्रभावित लोगों के साथ प्रशासन हरदम खड़ा

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के पूर्व संयोजक जोत सिंह बिष्ट, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी रतूड़ी, कमलेश रमन और हिम्मत सिंह बिष्ट का सहित कई पदाधिकारियों का नाम पार्टी छोड़ने वालों में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एक साथ कई नेताओं के इस्तीफे के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि इन सभी सदस्यों को काफी समय से निष्क्रिय देखा जा रहा था। बदलते हालात को देखते हुए अनुमान लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होने वाला है। जिसके बाद आज एक साथ कई नेताओं के इस्तीफे ने पार्टी को झटका दे दिया है। आप जहां दिल्ली में कई मामलों में घिर रही है तो वहीं उत्तराखंड में इस तरह का झटका पार्टी के  लिए अच्छे संकेत नहीं माने जा रहे है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Advertisement

ADVERTISEMENT

Recent Posts

Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link