उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…
उत्तराखंड में शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर शासन ने IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए है। जारी आदेश में अधिकारियों को नवीन दायित्व संभालने के निर्देश दिए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार शासन ने IAS डॉ. आर. राजेश कुमार से PDUK Health System Dev. प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी वापस ली गई है तो वहीं IAS आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, PD/UK Health System Dev Project तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखण्ड देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
गौरतलब है कि आईएएस अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार मूलतः तमिलनाडु से आते हैं और 2007 बैच के अफसर हैं। आर राजेश कुमार को 2021 में देहरादून का डीएम बनाया गया था। 2022 में शासन की ओर से देहरादून के जिलाधिकारी के पदभार से मुक्त कर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया था। साथ ही आईएएस आर राजेश कुमार को नागरिक उड्डयन और एनएचएम के निदेशक की भी जिम्मेदारी दी गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


