उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम…

उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां आज फिर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि कालाढूंगी के बैलपड़ाव क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जवान बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आज सुबह बैलपड़ाव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां आज सुबह उधम सिंह नगर के जसपुर से दो युवक बाइक से रामनगर से होते हुए कोटाबाग किसी काम से जा रहे थे। इसी किसी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। जिसकी तालाश की जा रही है। मृतको की पहचान असद निवासी जसपुर और काशीपुर निवासी शाहिद रजा के रूप में हुई है। वहीं जवान बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




